Advertisement

Main Ad

कांग्रेसियों ने गांधी प्रतिमा के सामने दिया धरना

फतेहपुर चक्र न्यूज, फतेहपुर 
कांग्रेसियों ने गांधी प्रतिमा के सामने दिया धरना
(यश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
आज राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त किए जाने, जैसी तुगलकी कार्यवाही के विरुद्ध जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष संकल्प सत्याग्रह किया गया।
उपस्थित कांग्रेसियों ने गांधी जी के भजनों और केंद्र की तानाशाही सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सुबह 10 बजे से 5 बजे तक गांधी प्रतिमा के सामने  धरना दिया। उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के लोकतंत्र के लिए लड़ाई में किसी भी उत्पीड़न के आगे ने डरने का संकल्प दोहराया।

आज के संकल्प सत्याग्रह कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष मोहसिन खान के अतिरिक्त संतोष कुमारी शुक्ला, सुधाकर अवस्थी, पंकज सिंह गौतम, हेमलता पटेल, मिस्बा उल हक़, सलीम खान, इशरत खान, विवेक मिश्र, चंद्र प्रकाश लोधी, वीरेन्द्र गुप्ता आदि रहे।