Advertisement

Main Ad

धूमधाम से मना लुई ब्रेल का जन्मदिन

फतेहपुर चक्र न्यूज, फतेहपुर  
धूमधाम से मना लुई ब्रेल का जन्मदिन 
(रामबरन सिंह, संवाददाता फतेहपुर)

ब्रेल लिपि के अविष्कारक दृष्टिहीन दिव्यांग जनों के मसीहा लुई ब्रेल का जन्मदिन सक्षम की जिला इकाई फतेहपुर द्वारा धूमधाम से मनाया गया।

जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्ता द्वारा लुई ब्रेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 




















उपाध्यक्ष सीताराम सिंह चौहान व कार्यालय प्रभारी रणविजय सिंह संयुक्त रूप से आज के कार्यक्रम के आयोजक रहें।
अयोध्या प्रसाद त्रिपाठी व दिनेश चन्द्र त्रिपाठी, अजीत सिंह, स्वदेश पुरवार ने लुई ब्रेल और दृष्टिहीनता विषय पर विस्तृत चर्चा कर ज्ञानवर्धन किया।
दिव्यांग मित्र व किशनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सोनकर ने सक्षम के कार्यकलापों से उपस्थित जनों को विस्तार से बताया और दिव्यांग जनों की सेवा एवं स्वावलम्बन के क्षेत्र में कार्य करने के लिए सक्षम परिवार से जुड़ने की अपील की ।
कार्यक्रम का संचालन पियूष द्विवेदी तथा छायाचित्रों व समाचार संकलन का कार्य मीडिया प्रभारी महेश त्रिपाठी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर युवा कार्यकर्ता ओम प्रकाश श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष द्वारा युवा आयाम का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में संजय कुमार रस्तोगी, सुनील कुमार वर्मा एडवोकेट, अनिल कुमार, संदीप श्रीवास्तव, डॉ नवीन श्रीवास्तव, मनोज कुमार साहू, दिलीप कुमार सोनकर इत्यादि दिव्यांग मित्रों ने सहभागिता की।