Advertisement

Main Ad

वित्तविहीन शिक्षको को 5 हजार रूपये की राहत की मांग-अरूण सिंह                                 

फतेहपुर चक्र, अमेठी 


वित्तविहीन शिक्षको को 5 हजार रूपये की राहत की मांग-अरूण सिंह                                         गोरखपुर अयोध्या क्षेत्र से शिक्षक एम एल सी उंम्मीदवार अरूण सिंह ने आज कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश के समस्त विद्यालयों को 14 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। मैं  मुख्यमंत्री जी का ध्यान  वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों पर ले जाना चाहता हूं जो कि अत्यंत ही न्यूनतम वेतन पर कार्य कर रहे हैं 


 सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों के प्रबंधकों की आर्थिक स्थिति पहले से ही जर्जर है, क्योंकि वित्तविहीन विद्यालयों का संपूर्ण कार्य विद्यार्थियों द्वारा देय शुल्क के माध्यम से ही संचालित किया जाता है। विद्यालय बंद होने के कारण विद्यालयों  के प्रबंधकों को घोर आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है ऐसे में वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का वेतन वह किस स्रोत से प्रदान कर पाएगा। 


 सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि  वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत वित्तविहीन शिक्षकों को इस विषम परिस्थिति  को दृष्टिगत रखते हुए मानवीय आधार पर उनके जीवन यापन हेतु  न्यूनतम ₹5000 उनके खातों में भेजने  की व्यवस्था की जाए। आप द्वारा किया गया यह कार्य वित्तविहीन शिक्षकों एवं उनके परिवार को भूख से मरने से बचा सकता है।