Advertisement

Main Ad

वायरस संक्रमित मरीजों के लिए खाली कराया वार्ड 

फतेहपुर चक्र, लखनऊ 


वायरस संक्रमित मरीजों के लिए खाली कराया वार्ड 


किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए विभागों को खाली करवाया जाने लगा है।



शुरुआत न्यूरॉलजी विभाग से हुई है। इसे अस्थायी रूप से शताब्दी अस्पताल की बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया है।


विभाग में भर्ती मरीजों में कुछ को डिस्चार्ज और कुछ को नई जगह शिफ्ट कर दिया गया है। बाकी विभागों को भी खाली करवाने का काम चल रहा है।


केजीएमयू के चिकित्सा इंफेक्शियस डिजीज वॉर्ड में कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती किए जा रहे है।


 मरीज बढ़ने की आशंका को देखते हुए पहले से तैयारी की जा रही है।


 ऐसे में ठीक सामने स्थित न्यूरॉलजी विभाग को खाली करवाया गया है। जरूरत पढ़ने पर सौ से अधिक बेड उपलब्ध हो सकेंगे।


इसके साथ ही अन्य विभागों में भी वॉर्ड खाली करवाए जा रहे हैं।


डॉ़ राम मनोहर लोहिया आयुर्वेदिक संस्थान के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में कोरोना संक्रमित और संदिग्ध गर्भवतियों का होगा इलाज।                              इलाज  के लिए पांच बेड का आइसोलेशन वॉर्ड, लेबर रूम और ओटी तैयार किया गया है।                  कोरोना का इलाज करने के लिए विभाग ने अस्पताल प्रशासन से पीपीई किट और नॉन कॉन्टैक्ट इन्फ्रारेड थर्मामीटर की मांग की है।                                   इससे पहले कोरोना संक्रमित गर्भवतियों के लिए क्वीन मेरी अस्पताल में आइसोलेशन वॉर्ड, लेबर रूम और ओटी तैयार किया जा चुका है।