Advertisement

Main Ad

उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष की व्यापारियों से अपील

फतेहपुर चक्र, फतेहपुर 


उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष की व्यापारियों से अपील                                                         उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश ने ई बैठक करते राष्ट्रहित, समाजहित, जनहित, व्यापारहित मे निर्णय लेते जनपद के समस्त व्यापारियों से अपील की 22 मार्च को सुरक्षा कपर्यू ,जनता कपर्यू, के अन्तर्गत अपने प्रतिष्ठानों को बन्द रखे, साथ ही मोबाइल द्वारा अपने परिवार, रिश्तेदार, इष्ट मित्रो को कोरोना वायरस से सतर्क रहने सुरक्षा उपाये को अपनाने हेतु प्रेरित करते अपील करे। संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सुरक्षा कपर्यू को अपनाने की अपील करते कहा राष्ट्रहित में हम सभी की जिम्मेदारी बनती है। स्वयं स्वस्थ रहे, परिवार के सदस्यों को स्वस्थ रखे।  समाज को स्वस्थता हेतु प्रेरित करते जागरूक करते सुरक्षा सहित संयम रखें, साथ ही स्वस्थता के अन्तर्गत घर गली मुहल्ला स्वच्छ रखे, योग करे, पौस्टिक आहार का सेवन करे, सुरक्षा के अन्तर्गत समस्त नियमों का पालन करे, सुरक्षा कपर्यू अपनाते सामाजिक सुरक्षा करने वालो का उत्साह वर्धन करते दीपजलाकर तालियों की गड़गड़ाहट द्वारा आभार व्यक्त करें । हम सभी संकल्प ले। सुरक्षा कपर्यू अपनाएंगे। कोरोना मुक्त भारत बनायेगे। ई बैठक में राजेश वर्मा अनिल वर्मा, प्रेमदत्त उमराव, संजय श्रीवास्तव मनोज साहू कृष्ण कुमार तिवारी गंगा सागर सन्दीप श्रीवास्तव, बब्लू गुप्ता धीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित अनेक पदाधिकारियो ने एकमत होकर सुरक्षा कपर्यू हेतु अपील की।