Advertisement

Main Ad

शासन के आदेश की अवहेलना : उमरापुर गांव के प्रधान लॉकडाउन के समय भी शौचालय कार्य जारी

फतेहपुर चक्र,  फतेहपुर 


शासन के आदेश की अवहेलना : उमरापुर गांव के प्रधान लॉकडाउन के समय भी शौचालय कार्य जारी



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री जहां एक और  बड़ी संक्रामक बीमारी से देश जूझ रहा है। जिसको मद्देनजर देखते हुए देश के प्रधानमंत्री ने 21 दिनों के लिए कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया। और सभी जनपद के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को भी निर्देशित किया कि।  जनपद में कोई भी व्यक्ति घर से बाहर ना निकल पाए। इस आदेश का पूरी तरह से पालन किया जाए उनका यह आदेश भले ही जनपद की अन्य गलियों और चौराहों पर नजर आ रहा किंतु जनपद के उमरापुर गांव के प्रधान मुन्ना पटेल की दबंगई देखते ही बनती है। उमरापुर गांव के प्रधान मुन्ना पटेल अपने ही गांव में सरकारी शौचालय बनवाने में लेबर और मिस्त्री यों के साथ डटे हुए जब उनसे मीडिया कर्मी ने बात करनी चाही तो उन्होंने कहा कि चाहे जो भी आ जाए। यह कार्य नहीं रुकेगा। हालांकि उमरा पुर प्रधान ने मीडिया कर्मी से बदतमीजी करते हुए कहा कि चाहे जो आ जाए निर्माण कार्य नहीं रुकेगा। अब सोचने वाली बात यह है कि। क्या जिस समय देश के प्रधानमंत्री सभी नागरिकों से अपील कर रहे हैं कि। इस महान योगदान में अपना सहयोग दें। वही उमरापुर गांव के प्रधान उनके आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा है।