Advertisement

Main Ad

पुलिस की लाठी से दुकानदार गंभीर रूप से घायल

फतेहपुर चक्र फतेहपुर 


पुलिस की लाठी से दुकानदार गंभीर रूप से घायल
 नगर के चौक चौराहा पर निकल रहे एक दुकानदार को पुलिस वालों ने उसकी पिटाई करते हुए उसके सर पर लाठी से प्रहार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नगरवासी उपचार के लिए अस्पताल ले गये।
           जानकारी के अनुसार नगर के किशनपुर रोड ऐरांया ब्लाक गेट के सामने किराना व्यवसाई ननकू अग्रहरि किसी काम से चौक चौराहे की तरफ अकेले जा रहा था तभी ड्यूटी में तैनात पुलिस वालों ने उसके ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठी से प्रहार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
         घायल को उसके परिवार के लोग उपचार के लिए अस्पताल ले गये। पुलिस द्वारा इस तरह से बर्बरता पूर्वक व्यवहार किए जाने से नगरवासी डरे सहमे हुए हैं जबकि उक्त व्यक्ति अकेले ही जा रहा था। लेकिन पुलिस का शिकार हो गया। सिर पर तेज चोट होने से उसकी जान भी जा सकती थी।