Advertisement

Main Ad

प्रसूता को खून की कमी हुई तो आगे आए प्रसून, दिया ब्लड                                                             

फतेहपुर चक्र, फतेहपुर 


प्रसूता को खून की कमी हुई तो आगे आए प्रसून, दिया ब्लड                                                              लॉक डाउन के समय भी किसी जरूरतमंद को नहीं होगी खून कि कमी: गुरमीत
भारत में कोरोना महामारी के चलते आई आपदा के कारण सामान्य चिकित्सा व्यवस्था भी सुद्रण नहीं हो पा रही है। इसी के चलते डीध मलवा निवासी रूमा देवी पत्नी जितेन्द्र कुमार जिनकी डिलेवरी होना है। विकास नर्सिंग होम में एडमिट है। रूमा देवी को ओ पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता हुई। जनपद में खून की कमी के मददगार गुरमीत सिंह द्वारा भाजपा युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रसून तिवारी को जानकारी होने पर तुरंत ही सिविल लाइन स्थित श्याम नर्सिंग होम में पहुंच कर ब्लड डोनेट किया। मौजूदा परिस्थितियों में किसी बेसहारा की मदद करने के लिए आगे आना अपने आप में बड़ी जिम्मेदारी है जिसे रक्तवीर निभा रहें है। प्रसून तिवारी ने बताया कि किसी भी प्रसूता को खून की आवश्यकता होगी तो गुरमीत के माध्यम से समस्या का समाधान करने के काम किया जाएगा। इस मौके पर संदीप उत्तम, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहें।