Advertisement

Main Ad

लाँकडाउन को  कुछ लोगों द्वारा गंभीरता से ना लेना चिंता का विषय - राकेश सिंह

फतेहपुर चक्र, अमेठी 


लाँकडाउन को  कुछ लोगों द्वारा गंभीरता से ना लेना चिंता का विषय - राकेश सिंह


 समाजवादी पार्टी के नेता गौरीगंज के कर्मठ विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा है कि कुछ लोग लाँकडाउन का गंभीरता से पालन नहीं कर रहे हैं यह बहुत ही दुख का विषय है।                                                     सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना महामारी के विषय में गंभीरता से सोचना चाहिए और लाँकडाउन का पालन करना चाहिए। मैंने अपने आवास से फोन करके क्षेत्र के तमाम इलाकों से जब जानकारी ली तो मुझे इस तरह की भी जानकारी मिली कि कुछ लोग इकट्ठे होकर वालीबाल खेल रहे हैं तो कुछ लोग झूंड में बैठकर अपने जानवर चरा रहे हैं।


विधायक  सिंह ने कहा कि लोगों को यह समझना चाहिए की कोरोना वायरस संपर्क में आने से ही फैलता है लोग इससे बचें और सरकार द्वारा समय-समय पर जारी हो रहे नियमों का पालन करें।                       सिंह ने कहा कि समय रहते हम सब ने एकजुट होकर इस महामारी का सामना नहीं किया तो उसका गंभीर परिणाम भुगतना पड सकता है। इसलिए आप सब अपने घरों में रहे बहुत आवश्यक होने पर ही अकेले घर से बाहर निकले और अपना कार्य पूर्ण करने के बाद अपने घर में वापस चले जाएं। 


विधायक ने कहा हमारे जिले के अधिकारी और पुलिस प्रशासन अगर नियमों का पालन कराने की कोशिश कर रहे है। तो आप को सुरक्षित रखने के लिए हम सब को यह सोचना चाहिए हमारे पुलिस के जवान जान को जोखिम में डालकर आपकी रक्षा के लिए हर तरफ मुस्तैद है। उनका मकसद आपको परेशान करना नहीं है। उनका मकसद आप को सुरक्षित रखना है और कोरोना जैसी महावारी को देश से पराजित ही नहीं करना है बल्कि भगाना भी है। मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि आप लोग अपने घरों में सुरक्षित रहे।