Advertisement

Main Ad

लाक डाउन के दौरान भीड़ एकत्र न होने पाए:  प्रमुख सचिव

फतेहपुर चक्र,  लखनऊ


लाक डाउन के दौरान भीड़ एकत्र न होने पाए:  प्रमुख सचिव


लाॅकडाउन के दौरान किसी भी स्थान पर भीड़ एकत्रित न होने पाये तथा जन सामान्य को आवश्यक वस्तुयें उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी: मुख्य सचिव


जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य मजिस्ट्रेट/काउण्टर-पार्ट पुलिस अधिकारी प्रतिदिन संयुक्त पेट्रोलिंग कर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायें: राजेन्द्र कुमार तिवारी


पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को घरों में रहने का अनुरोध करें: मुख्य सचिव


होम डिलीवरी हेतु बड़ी से बड़ी संख्या में मोबाइल वैन की व्यवस्था की जाये: राजेन्द्र कुमार तिवारी


शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में दवा की दुकान, किराना स्टोर में सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने हेतु 
दुकान के सामने 4-5 फीट दूरी के गोले बनाकर मार्किंग कर दी जाये: मुख्य सचिव 


कोविड-19 के प्रसार को रोकने हेतु देशव्यापी लाॅकडाउन का
अनुपालन किया जाना बेहद आवश्यक: राजेन्द्र कुमार तिवारी


जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध
विभिन्न नियमों के अन्तर्गत कड़ी कार्रवाई की जाये: मुख्य सचिव 


सड़कों पर विचरण करने वाले जानवरों को भोजन आपूर्ति हेतु
निजी संस्थाओं के सहयोग से व्यवस्था की जाये: राजेन्द्र कुमार तिवारी                                 कोविड-19 महामारी के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश के लोगों को सहायता
उपलब्ध कराने तथा उन्हें आवश्यक सूचनायें देने के लिये स्थानिक आयुक्त कार्यालय, नई दिल्ली को खुला रखा जाये: मुख्य सचिव                                            मुम्बई में उत्तर प्रदेश के लोगों की सहायता तथा स्थानिक आयुक्त के कार्य हेतु एक अधिकारी की तैनाती की जाये: राजेन्द्र कुमार तिवारी