Advertisement

Main Ad

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

 


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कन्नावा गांव के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय लोगों द्वारा पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बीती लगभग रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक  की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सघन तलाशी के दौरान कोई भी ऐसा कागजात नहीं मिला जिससे कि व्यक्ति की पहचान हो सके। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। क्षेत्रीय लोगों द्वारा शव की पहचान कराई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। युवक नीली जींस की पैंट और टीशर्ट पहने हुए था।